टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में वाउचर क्या होते है?- Tally Prime Accounting Software Me Voucher Kya Hote Hai?

          दोस्तों आज के आर्टिकल में आप जानेंगे की टैली में वाउचर क्या होते है?-(Tally me voucher kya hote hai)? टैली में वाउचर कितने प्रकार के होते है? एकाउंटिंग (Accounting), इन्वेंटरी (Inventory) और आर्डर (Order) वाउचर किसे कहते है? तो दोस्तों आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए।

          स्वागत है दोस्तों आपका मेरे थिंग्स ऑफ़ कंप्यूटर ब्लॉग में जहा आपको टैली, कंप्यूटर, स्मार्टफोन, वित्तीय, बैंकिंग रिलेटेड अच्छे अच्छे आर्टिकल पढ़ने को मिलेंगे ताकि आपको पूरी तरह से सब टॉपिक के बारे में पता चले।

          दोस्तों हमें पता है की पिछले १०-१५ सालों से हमारे रोजाना के जिंदगी में कंप्यूटर और स्मार्टफोन का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है। आज सब कुछ सेवाएं और सुविधाएं ऑनलाइन हो गई है।  काफी कुछ हमारे काम ऑनलाइन आसानी से पुरे हो जाते है। 

          इंटरनेट सेवाएं और डाटा की रेंज भी काफी फ़ास्ट हो गई है इससे हम इंटरनेट काफी आसानी से इस्तेमाल करने लगे है।  ऑनलाइन सोशल मीडिया और ब्लॉग के माध्यम से काफी लोग अपने बिज़नेस को बढ़ा रहे है और ज्यादा से ज्यादा ग्राहक तक पहुच तक अच्छे पैसे कमा रहे है। 

          बिज़नेस का हिसाब रखने के लिए पिछले २०-३० साल पहले हम सब रजिस्टर नोटबुक का इस्तेमाल करते थे एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर (Accounting Software) उस ज़माने में नहीं थे।  लेकिन तब भी लोग हिसाब रखने के लिए एकाउंटिंग का रजिस्टर में काम किया करते थे।  हमें ये सोचने की बात है की तब एकाउंटिंग का काम कैसे होता होंगा? जब कंप्यूटर और स्मार्टफोन नहीं होते थे?

          टैली जैसे एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में एकाउंट्स का सारा हिसाब  मेन्टेन रखने के लिए वाउचर (Voucher) दिए जाते है। 

          तो चलिए जानते है दोस्तों की टैली वाउचर क्या होते है?


    टैली वाउचर क्या होते है?-Tally Voucher Kya Hote Hai?:-

              आपको Tally ERP ९ और Tally Prime Accounting सॉफ्टवेयर में एक समान ही वाउचर दिखाई देंगे। टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में अलग अलग वाउचर व्यापार में होंने वाले  अलग अलग लेन देन के लिए इस्तेमाल किये जाते है.

              ऐसा पेपर जिस पर हिसाब के बारे में लिखा जाता हो और उससे बिज़नेस में लेन देन होता है उसे हम वाउचर- Voucher कहते है। ये वाउचर एक इनवॉइस के स्वरुप में होते है आप इसे पीडीएफ के रूप में सेव कर सकते है या फिर इसकी प्रिंट भी निकाल सकते है। 


    tally voucher kya hai?, voucher kise kahte hai?, accounting voucher konse hote hai?, inventory aur order voucher kya hote hai?, tally prime voucher in hindi
    Tally Voucher

              हम कोई व्यापार कर रहे है। उस व्यापार में हम कुछ रूपये किसीको उधार दे रहे है या फिर किसी आदमी से सामान उधार में ले भी रहे है। व्यापार में कई तरह के छोटे-बड़े लेन-देन रोजाना होते रहते है। इसिलिए अगर हमें पता करना है की हमारे व्यापार में पुरे महीने में कितनी पैसों की और कितने सामान की लेन देन हुई है तो हमें यह लेन देन लिखके रखनी पड़ती है या फिर टैली प्राइम सॉफ्टवेयर में एंट्री करनी पड़ती है। 

              दोस्तों इन सब व्यापार में होने वाले लेन देन का हिसाब रखने के लिए लोग अलग अलग सबका रजिस्टर बनाते है और उसमे लिखते रहते है। ठीक इसी तरह हमें टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में अलग अलग वाउचर मिलते है जहा हम इन सब लेन देन का हिसाब लिख सकते है। 

              आज के इस ज़माने में सब काम कंप्यूटर की मदद से होता रहता है काफी लोग डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने व्यापार को अधिक ग्रो करने में लगे है। व्यापार का पूरा हिसाब रखने के लिए व्यापारी एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता है। टैली प्राइम सबसे पॉपुलर एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर है जो आसान और इस्तेमाल करने में बहोत सरल है। 

              जिस अलग अलग रजिस्टर में हम व्यापार का हिसाब लिखते है उन सभी को टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में एकाउंटिंग वाउचर- Accounting Voucher कहते है। 

              टैली प्राइम सॉफ्टवेयर की मदद से हम इन सब लेन देन का हिसाब बहोत आसानी से रख सकते है और जब चाहे तब उन्हें खोल कर देख सकते है। टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में अलग अलग लेन देन की एंट्री करने के लिए अलग अलग एकाउंटिंग वाउचर मौजूद होते है जो हमारा काम बहोत आसान बना देते है। 


    टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में कितने प्रकार के वाउचर होते है?- Tally Prime Accounting Software Me Kitne Prakar Ke Voucher Hote Hai?:-

              दोस्तों टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में आपको बहोत सारे वाउचर मिलते है और हम सबका इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन सबका इस्तेमाल करने से आपको सबके बारे में अच्छे से पूरी तरह से जान लेना है। हो सके तो व्यापार के हिसाब से ही वाउचर का इस्तेमाल करे। 


    १) एकाउंटिंग वाउचर (Accounting Voucher) :-

              टैली प्राइम सॉफ्टवेयर एक एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर है इसीलिए आपको इन वाउचर के नाम एकाउंटिंग की भाषा में लिखे हुए होते है। 

              व्यापार का हिसाब का रिकॉर्ड करने के लिए और तारीख के मुताबिक नए लेन देन की एंट्री करने के लिए इन एकाउंटिंग वाउचर इस्तेमाल होता है। एकाउंटिंग वाउचर में निचे दिए गए वाउचर शामिल होते है। 

    1. परचेस वाउचर (Purchase Voucher)।
    2. सेल्स वाउचर (Sales Voucher)। 
    3. रिसीप्ट वाउचर (Receipt Voucher)। 
    4. पेमेंट वाउचर (Payment Voucher)। 
    5. कॉण्ट्रा वाउचर (Contra Voucher)।
    6. जर्नल वाउचर (Journal Voucher)।
    7. डेबिट नोट वाउचर (Debit Note Voucher)।
    8. क्रेडिट नोट वाउचर (Credit Note Voucher)।


    २) इन्वेंटरी वाउचर (Inventory Voucher):-

              टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में आपको एकाउंटिंग वाउचर के अलावा इन्वेंटरी वाउचर- Inventory Voucher के प्रकार देखने को मिलते है। इन्वेंटरी वाउचर का इस्तेमाल अलग तरह से टैली प्राइम सॉफ्टवेयर में होता। 

              इन्वेंटरी वाउचर में आप सामान में होने वाले रिजेक्शन को मेन्टेन किया जाता है।और उसकी मात्रा कितनी थी?, हमारे पास कितना सामान बचा हुआ है? के बारे में होते है। आप इन इन्वेंटरी वाउचर में अपने सामानों की सभी प्रकार की मात्रा और उसके संबधित जानकारी एंटर सकते है जैसे की मात्रा, वर्ग इत्यादी। 

              इन्वेंटरी वाउचर में निचे दिए गए वाउचर शामिल होते है। 

    1. डिलीवरी नोट वाउचर (Delivary Note Voucher)। 
    2. मटेरियल इन (Material In)। 
    3. मटेरियल आउट (Material Out)। 
    4. फिजिकल स्टॉक (Physical Stock)। 
    5. रिसीप्ट नोट वाउचर (Receipt Note Voucher)। 
    6. रिजेक्शन इन (Rejection In)। 
    7. रिजेक्शन आउट (Rejection Out)। 
    8. स्टॉक जर्नल (Stock Journal)। 


    3)आर्डर वाउचर (Order Voucher):-

              आप किसी कंपनी को किसी प्रोडक्ट को बनाने का आर्डर देते है या फिर कोई आपको प्रोडक्ट बनाने का काम देता है तब इन आर्डर वाउचर- Order Voucher का इस्तेमाल होता है। 

              आर्डर वाउचर प्रोडक्ट बनाने से लेकर प्रोडक्ट खरीदने तक के पुरे प्रोसेस में इस्तेमाल होने वाले अहम वाउचर होते है। 

              आर्डर वाउचर में निचे दिए गए वाउचर शामिल होते है। 

    1. परचेस आर्डर (Purchse Order)। 
    2. सेल्स आर्डर (sales Order)। 
    3. जॉब वर्क इन आर्डर (Job Work In Order)। 
    4. जॉब वर्क आउट आर्डर (Job work Out Order)। 

              टैली प्राइम और टैली ERP ९ एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में आपको इन तीन तरह के वाउचर मिलते है जिनके इस्तेमाल से आप अपने व्यापार की पूरी लेन देन का हिसाब तारीख के हिसाब से लिख सकते है। 

              दोस्तों यह थे टैली एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर के प्रमुख वाउचर और इनका इस्तेमाल अलग अलग व्यापार में अलग अलग लेवल पर होता है। तो आज आपने जाना की वाउचर क्या होते है?- Voucher kya hote hai? और वाउचर के प्रमुख प्रकार कोनसे होते है?

              मुझे उम्मीद है की आज का आर्टिकल आपको जरूर पसंद आया होंगा। दोस्तों आगे आने वाले ब्लॉग आर्टिकल में सभी एकाउंटिंग, इन्वेंटरी और आर्डर वाउचर पर आर्टिकल लिखूंगा और आपको बताऊंगा की सब वाउचर कैसे और कब इस्तेमाल होते है? तो ब्लॉग को सब्सक्राइब करना मत भूलिए।

    Post a Comment

    0 Comments