टैली में बैंक अकाउंट ग्रुप क्या होता है?- Tally Me Bank Account Group Kya Hota Hai?

टैली में बैंक अकाउंट ग्रुप क्या होता है? टैली के बैंक अकाउंट ग्रुप में कोण कोनसे ledger बनते है? दोस्तों आज हम इस आर्टिकल जानेंगे की टैली प्राइम सॉफ्टवेयर में बैंक अकाउंट ग्रुप क्या होता है? तो चलिए आज के आर्टिकल को शुरू करते है.

          स्वागत है दोस्तों आपका मेरे थिंग्स ऑफ़ कंप्यूटर (Things Of Computer) के इस हिंदी ब्लॉग में जहा आपको टैली सॉफ्टवेयर, वित्तीय, सोशल साइट्स पर बिज़नेस कैसे ग्रो करे? इन जैसे अलग अलग टॉपिक पर जानकारी मिलेंगी. आज में आपको टैली के बैंक अकाउंट ग्रुप के बारे में बताने वाला हु.

          दोस्तों पिछले आर्टिकल में आपने यह तो जाना होंगा की टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर क्या है?, टैली प्राइम में वाउचर (Voucher), ग्रुप (Group), और ledger (खाता) क्या होते है? उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल पसंद आये होंगे।

         दोस्तों टैली के एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में आपको बहोत ग्रुप्स मिलते है लेकिन नए टैली सिखने वाले लोग काफी कंफ्यूज हो जाते है इसीलिए आज में आपको बैंक एकाउंट्स ग्रुप की पूरी जानकारी दूंगा ताकि आपकी परेशानी जल्दी सुलझ जाए.




    टैली में बैंक अकाउंट ग्रुप क्या होता है?- Tally Me Bank Account Group Kya Hota Hai?:-

              आपका कोई भी बिज़नेस हो आपका किसी न किसी बैंक में जरूर सेविंग अकाउंट होंगा जहाँ आप अपने पैसे जमा करते होंगे और जरूरत पड़ने पर उन पैसों को निकलते भी होंगे।


    टैली में बैंक अकाउंट ग्रुप क्या होता है? टैली के बैंक अकाउंट ग्रुप में कोन  कोनसे ledger बनते है?,टैली में बैंक अकाउंट ग्रुप का नेचर कोनसा होता है?
    टैली बैंक अकाउंट ग्रुप

              आप अपना बिज़नेस खुद चलाते है तो बैंक में अकाउंट सिर्फ आपके नाम पर होगा। लेकिन आपके बिज़नेस में अगर आपके साथ कोई पार्टनर है और आपकी फर्म एक पार्टनरशिप फर्म है तो आपका बैंक में करंट अकाउंट होना चाहिए क्योकि बिज़नेस में अगर १ से ज्यादा लोग पार्टनर है तो बैंक में करंट अकाउंट खोलना होता है.

              मुझे और आपको यह पता है की बैंक में सेविंग और करंट अकाउंट के अलावा भी RD, FD, Loan अकाउंट होते है लेकिन इन सबके अलग अलग ग्रुप होते है.


    टैली के बैंक अकाउंट ग्रुप में कोनसे ledger बनते है?-Tally Ke Bank Account Group Me Konse Ledger Bante Hai?:-

              दोस्तों बैंक अकाउंट ग्रुप में सिर्फ आपका सेविंग और करंट अकाउंट का ही ledger बनाये जाते है. जैसे की ICICI bank saving account, HDFC bank saving account, AXIS bank current account, State Bank Of India current account etc.

              सेविंग और करंट अकाउंट यह ऐसे बैंक एकाउंट्स होते है जिनके माध्यम से हम कभी भी पैसे बैंक में जमा कर सकते है और कभी भी पैसे निकाल भी सकते है इसीलिए बैंक अकाउंट के ग्रुप में सिर्फ बैंक सेविंग और बैंक करंट अकाउंट के ही ledger बनते है.

              दोस्तों अगर आपका कोई को-ऑपरेटिव बैंक में कोई अकाउंट होगा तो उसका भी आप इस बैंक अकाउंट ग्रुप में ledger बना सकते है.

              आप इसमें कोई अलग या फिर लोन का ledger नहीं बना सकते नहीं तो आपका एकाउंटिंग के काम में समस्या आएगी। आपको यह पता नहीं चलेगा की सेविंग और लोन अकाउंट कोनसा है?

              इन दोनों बैंक एकाउंट्स में जमा की जाने वाले पैसे हमारे होते है हमारे बिज़नेस में होने वाले मुनाफे भी हो सकते है इसीलिए इनका सारा लेन-देन हमें टैली के बैलेंस शीट में एसेट के बाजू में दिखाई देता है। इसका मतलब यह की बैंक अकाउंट ग्रुप का स्वाभाव (Nature) एसेट (Asset) का होता है.

              आपको बता दू की लोन अकाउंट और बाकी के बैंक अकाउंट की एंट्री करने के लिए टैली में दूसरे ग्रुप मौजूद है जिनको हम आगे आने वाले आर्टिकल्स में जानेंगे।

              दोस्तों आज के आर्टिकल में आपने जाना की बैंक अकाउंट ग्रुप टैली में क्या होता है? मुझे उम्मीद है की आप अच्छे से समझ गए होंगे। फिर भी आपके मन में कोई सवाल है तो मुझे कमेंट करके जरूर पूछिए। 

              दोस्तों आर्टिकल पसंद आया तो ब्लॉग के नोटिफिकेशन्स को सब्सक्राइब करना मत भूलिए और आर्टिकल को शेयर करना मत भूलिए। तो चलिए दोस्तों मिलते है टैली के अगले आर्टिकल में जहा हम बाकी के ग्रुप के बारे में जानेंगे।

    Post a Comment

    0 Comments