टैक्स क्या है?- Tax kya hai?, टैक्स के प्रकार कोनसे है?- Tax ke prakar konse hai? डायरेक्ट और इन्दिरेक्ट टैक्स किसे कहते?-direct aur indirect tax kise kahte hai? दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम टैक्स की व्याख्या को जानेंगे.
हमारे भारत देश में बहोत सारे टैक्स के स्वरुप आपने सुने होंगे और आप सरकार को टैक्स वक़्त पर सबमिट करते होंगे. जैसे की, इनकम टैक्स (Income Tax), कस्टम ड्यूटी (Coustom Duty Tax) , टोल टैक्स (Toll Tax), सर्विस टैक्स (Service Tax), एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty), etc.
जो लोग टैक्स को भरना शुरू कर रहे है या फिर वो लोग जो सरकार ने टैक्स के लिए तय किये हुए नियमो के अंतर्गत आ रहे है वे लोग इस चीज से अनजान है की टैक्स क्या होता है?- Tax kya hota hai? और टैक्स के मुख्य प्रकार कोनसे रहते है?
आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की टैक्स के प्रकार कोनसे है? और उनका क्या अर्थ है? स्वागत है दोस्तों आपका मेरे थिंग्स ऑफ़ कंप्यूटर ब्लॉग में. इस ब्लॉग में आपको टैली, कंप्यूटर, बिज़नस आइडियाज, एजुकेशन रिलेटेड आर्टिकल पढने को मिलेंगे.
टैक्स क्या है? - Tax Kya Hai?:-
टैक्स (Tax) का हिंदी में अर्थ होता है कर. टैक्स जो की एक पर्सन की इनकम और जो आदमी कोई भी चीज या फिर सर्विस देता है उस पर लगता है और सरकार द्वारा बनाये गए नियमों के अंतर्गत हमें सरकार को एक साल के बाद पे करना होता है.
टैक्स देने करने वाले इन्सान को टैक्स पेयर (Tax Payer) कहते है. अलग अलग इनकम पर अलग अलग परसेंटेज के हिसाब से टैक्स लगता है. ठीक इसी तरह अगर आप कोई भी वस्तु खरीदते है तो उसपर भी अलग अलग टैक्स सरकार ने तय किया है और हमें उसे देना होता है.
आप एक बिज़नेसमेन है और आपकी एक साल की इनकम सरकार ने तय किये गए नियमों के अनुसार है तो आपको टैक्स भरना पड़ेगा.
टैक्स के मुख्य प्रकार कोनसे है?- Tax ke mukhy prakar konse hai?:-
टैक्स के मुख्य तौर पर दो प्रकार होते है एक डायरेक्ट टैक्स और दूसरा इन्दिरेक्ट टैक्स.
१) डायरेक्ट टैक्स ( Direct Tax):-
डायरेक्ट टैक्स का मुख्य मतलब होता है की आप टैक्स सरकार को सीधे से दे देतो है जैसे टैक्स ऑन सैलरी (इनकम टैक्स), टैक्स ऑन कैपिटल, टैक्स ऑन हाउस रेंट, टैक्स ऑन बिज़नस प्रोफेशन.
आपको बस साल भर के बाद ऑनलाइन या फिर CA के पास जाकर डायरेक्ट टैक्स को पे कर सकते है.
आगे आने वाले आर्टिकल में आपको सभी टैक्स के प्रकार के बारे में बताने वाला हु.
२) इन-डायरेक्ट टैक्स ( Indirect Tax):-
इन-डायरेक्ट टैक्स डायरेक्ट टैक्स के बिलकुल अपोजिट काम करता है. इन-डायरेक्ट टैक्स वो होता है जो आप किसी चीज या फिर किसी सर्विस के माध्यम से पे करते है. लेकिन हम इस इन-डायरेक्ट टैक्स से अनजान रहते है और हमें पाता भी चलता की हम टैक्स पे कर रहे है या नहीं लेकिन हम पे करते रहते है.
आप इसमें पूरी किम्मत अदा कर देते है और आपको पता नहीं चलता की आपने कितना इन-डायरेक्ट टैक्स पे किया है. इस प्रकार में आज गुड्स और सर्विस टैक्स आता है. पुरे भारत में अब एक ही टैक्स है ओर वो है गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST).
इससे एक्साइज ड्यूटी, सेंट्रल सेल्स टैक्स (सीएसटी), स्टेट के सेल्स टैक्स यानी वैट, एंट्री टैक्स, लॉटरी टैक्स, स्टैंप ड्यूटी, टेलिकॉम लाइसेंस फीस, टर्नओवर टैक्स, बिजली के इस्तेमाल या बिक्री और गुड्स के ट्रांसपोर्टेशन पर लगने वाले सभी प्रकार के टैक्स बंद हो गए है।
डायरेक्ट टैक्स और इन-डायरेक्ट के बिच में क्या अंतर है?- Direct aur indirect tax ke bich kya antar hai?:-
1) डायरेक्ट टैक्स (Direct tax) का स्वरुप निछित तरह का रहता है. इस टैक्स में टैक्सपेयर को पता रहता है की उसको कितना टैक्स पे करना है? और गवर्मेंट अथॉरिटी को भी पता रहता है की हमें कितना पैसा लेना है?.
इन-डायरेक्ट में यह निच्छित नहीं रहता की हम कितना टैक्स किसी भी चीज पर पे कर रहे है?. इसीलिए इन-डायरेक्ट टैक्स का स्वरुप अनिच्छित रहता है.
२) डायरेक्ट टैक्स उत्पादन पर कोई भी इफ़ेक्ट नहीं डालता लेकिन इन-डायरेक्ट टैक्स उत्पादन पर इफ़ेक्ट डालता है क्योकि इन-डायरेक्ट टैक्स में अलग अलग प्रोडक्ट्स पर अलग अलग टैक्स रहता है.
दोस्तों आप इस बात को ध्यान में रखिये की इन-डायरेक्ट टैक्स के सभी अलग अलग टैक्स की जगह गुड्स और सर्विस टैक्स (GST) आ गया है. लेकिन आपको टीडीएस(Tax deducted at source) और TCS (Tax Collected at Source) भी कई जगह पर लागु होंगा.
दोस्तों आपके लिए में टीडीएस (TDS) और टीसीएस (TCS) टैक्स के बारे में जरुर एक आर्टिकल लिखूंगा जिससे आपके सारे कनफूजन दूर हो जायेंगे.
दोस्तों सरकार ने तय किये हुए टैक्स के नियमों के अंतर्गत अगर आप आ रहे है तो आपको टैक्स भरने होंगे लेकिन नियमों के अंतर्गत नहीं आ रहे है तो आपको टैक्स भरने की कोई जरुरत नहीं है.
डायरेक्ट टैक्स में कई सारे लोग ऐसे है जो डायरेक्ट टैक्स भरते नहीं है लेकिन एक बात का ध्यान रखिये की आपकी इनकम और साल भर में होनी वाली फाइनेंसियल लेन देन की सारी जानकरी सरकार को रहती है क्योकि आपका आधार कार्ड, PAN कार्ड, सभी तरह के सरकारी और नॉन सरकारी सेवाओ से जुडा रहता है.
इन-डायरेक्ट में तो हम जो भी चीज बाजार से खरीदते है उन सभी प्रोडक्ट्स के टोटल प्राइस में ही टैक्स शामिल होता है और हम उस टोटल प्राइस को ही दुकानदार को पे कर देते है और सामान को खरीद लेते है. तो इस तरह से हमें पता भी नहीं चलता की हम रोजाना कितना इन-डायरेक्ट टैक्स पे करते है.
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपने जाना की टैक्स क्या है?- Tax kya hai? और इन-डायरेक्ट और डायरेक्ट टैक्स में क्या अंतर है?- Direct aur indirect tax me kya antar hai? फिर भी आपके मन में कोई सवाल है तो कमेंट करके के जरुर बताइए.
आगे भी मैं आपके के लिए टैली, कंप्यूटर और बिज़नस रिलेटेड आर्टिकल लेके आऊंगा जो आपको बहोत ज्यादा मददगार साबित होंगे तो ब्लॉग को सब्सक्राइब करना मत भूलिए. थैंक यू.



0 Comments