ऑनलाइन पेमेंट ट्रान्सफर करने के कोनसे तरीके है? NEFT लेन-देन की सेवा क्या होती है? है?- NEFT Me Online Fund Transfer Kaise Hote Hai? NEFT, IMPS, RTGS, और UPI लेन-देन का फुल फॉर्म क्या होता है? NEFT online transaction के बारे में सब कुछ जानने के लिए यह आर्टिकल पूरा जरुर पढ़िए.
आपको अगर अपने रिश्तेद्वारों या फिर अपने किसी करीबी दोस्त को पैसे भेजने है तो ऑनलाइन हमें ४ तरह के तरीके मिलते है जैसे IMPS, RTGS, UPI और NEFT etc. इन चारों तरीको से हम पैसे एक बैंक अकाउंट से दुसरे बैंक अकाउंट ट्रांसफ़र कर सकते है.
आप अगर एक बिजनेसमैन है और आप अपने किसी कस्टमर और अपने किसी क्लाइंट को पैसे भेजना या फिर पैसे लेना चाहते है तो आप IMPS, RTGS, UPI और NEFT के माध्यम से पैसे सीधे अपने बैंक अकाउंट में ले सकते और उन्हें पैसे भेज भी सकते है. इनमें पैसे ट्रान्सफर करने के प्रोसेस में आपको कुछ चार्जेज भी लग सकते है.
स्वागत है दोस्तों आपका एक बार फिर से मेरे थिंग्स ऑफ़ कंप्यूटर (Things Of Computer) में जहा आपको कंप्यूटर, स्मार्टफोन, वित्तीय, टैली प्राइम और सोशल मीडिया रिलेटेड जानकारी मिलती है. आज हम इस आर्टिकल में इंडिया में मौजुद ऑनलाइन पेमेंट transactions के तरीके के बारे में जानेंगे. तो चलिए आज के आर्टिकल को शुरू करते है.
NEFT क्या होता है?- (NEFT Kya Hai?):-
NEFT यह एक ऑनलाइन पैसे ट्रान्सफर करने का तरीका है जो सिर्फ भारत में इस्तेमाल किया जाता है. NEFT को रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के तहत संभाला जाता है. NEFT की सेवा भारत में २००५ में शुरू की गई थी. NEFT की सेवा का लाभ लेने के लिए आपको अपनी इंटरनेट बैंकिंग की सेवा चालू करनी पड़ती है.
![]() |
| NEFT |
NEFT को नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फण्ड ट्रान्सफर (National Electronic Fund Transfer) कहते है. यह एक तरीका है जो आप किसी भी बैंक के जरिये किसी दुसरे अन्य बैंक में अकाउंट होल्डर को पैसे भेजने का काम कर सकते है. जिस आदमी को आप पैसा भेजना चाहते है उसे आपको पहले अपने नेट बैंकिंग सेवा में लाभार्थी (Add a Beneficiary) के रूप में ऐड करना पड़ता है.
आपको सामने वाले व्यक्ति के बैंक डिटेल्स मालूम होनी चाहिए. इसके तहत लाभार्थी का नाम, अकाउंट नंबर और जिस ब्रांच में उसका अकाउंट है उसका IFSC कोड आपको पता होना चाहिए एक बार जब आप अपने नेट बैंकिंग में लाभार्थी को ऐड कर देते है तो उसके बाद आप NEFT के माध्यम से पैसे ट्रान्सफर कर सकते है.
NEFT से आप १ रुपये से लेकर २५ लाख रुपये तक ट्रान्सफर कर सकते है. आप बैंक कों की छुटी के दिनों में NEFT करेंगे तो आपकी NEFT की रिक्वेस्ट अगली वर्किंग डे में ही प्रोसेस होंगी. NEFT से पैसे भेजने में दो से तीन घंटे तक का टाइम लगता है कभी कभी इससे ज्यादा टाइम भी लग सकता है.
कोई भी व्यक्ति या कोई फर्म जिसका बैंक में खाता है वह NEFT सेवा का लाभ ले सकता है पर NEFT के लिए नेट बैंकिंग बहोत जरुरी है.
NEFT काम कैसा करता है?-(NEFT Me Online Fund Transfer Kaise Hote Hai?):-
जैसा की मैंने आपको ऊपर बताया की NEFT की सेवा का लाभ लेने के लिए आपको आपकी नेट बैंकिंग सेवा चालू करनी होंगी. आप जैसे ही अपनी नेट बैंकिंग में इंटर होते है तो आपको सबसे पहले जिस व्यक्ति को पैसे NEFT के माध्यम से ट्रान्सफर करने है उस व्यक्ति को लाभार्थी ( Add a beneficiary) के रूप में ऐड करना पड़ता है.
किसी भी व्यक्ति को लाभार्थी के रूप में ऐड करने के लिए आपको उस व्यक्ति के बारे में जानकारी मालूम होनी चाहिए. जैसे की लाभार्थी का नाम, बैंक अकाउंट नंबर, अकाउंट का प्रकार, लाभार्थी के बैंक का IFSC कोड, और साथ में उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर.
जब आप अपने नेट बैंकिंग से NEFT के माध्यम से पैसे ट्रान्सफर करते वक्त लाभार्थी की सभी जानकारी इंटर करने के बाद पैसे भेजने की रिक्वेस्ट बैंक को भेज देते है तो आपकी रिक्वेस्ट दो से तीन घंटो में पूरी हो जाती है और पैसे एक अकाउंट से दुसरे अकाउंट में ट्रान्सफर हो जाते है.
NEFT का काम बैच की तरह होता है. NEFT में हर घंटे में एक बार चलने वाले क्लीयरेंस बैच को पहले से तय किया जाता है। यदि आपका रिक्वेस्ट उस क्लियरेंस बैच के भीतर मंज़ूर कर ली जाएगी, तो आपका फंड ट्रांसफर किया जाएगा; अन्यथा आपको अगले क्लियरेंस बैच में आपका फण्ड ट्रान्सफर किया जाता है.
NEFT के माध्यम से पैसे प्राप्त करने वाले व्यक्ति को कोई शुल्क नहीं देना होता है। लेकिन आप NEFT के माध्यम से किसी को पैसा भेज रहे हैं, तो आपको शुल्क देना होता है।
NEFT के चार्जेज क्या होते है?-(NEFT Ke Charges Kya Hai):-
1) आपको ₹ 1,0000 तक के पैसे ट्रान्सफर के लिए,शुल्क ₹ 2.50 होता है.
3) ₹ 1 लाख से ऊपर के ट्रांजैक्शन के लिए, लेकिन ₹ 2 लाख से कम, शुल्क ₹ 15 होता है.
4) ₹ 2 लाख से अधिक के ट्रांजैक्शन पर,लेकिन ₹ 2५ लाख से कम ₹ 25 शुल्क होता है.
5) और २५ लाख से ज्यादा पैसे ट्रान्सफर के लिए भी आपको २५ रुपये चार्ज करने पड़ते है.
इसमें सर्विस चार्ज या फिर GST भी जुड़ते है जो अलग अलग बैंक कों हिसाब से अलग अलग हो सकता है.
दोस्तों इस तरह से आप NEFT ऑनलाइन फण्ड ट्रान्सफर करने की सेवा का लाभ ले सकते है और भारत में कही भी किसी भी व्यक्ति के अकाउंट में पैसे भेज सकते है.
NEFT एक अच्छी ऑनलाइन पैसे ट्रान्सफर करनी की सेवा है और काफी लोग इसका इस्तेमाल आज भी करते है. NEFT का टाइमिंग सिर्फ दिन भर का ही होता है और बैंक हॉलिडे में आप NEFT के लिए रिक्वेस्ट तो भेज सकते है लेकिन आपकी पैसे ट्रान्सफर करने की रिक्वेस्ट सिर्फ बैंक कों के वोर्किंग डेज में ही एक्सेप्ट की जाती है.
मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होंगा. आर्टिकल को शेयर जरुर कीजिये और ब्लॉग को सब्सक्राइब भी कीजिये.
दोस्तों आगे भी में आपको अलग अलग भारत में मौजुद लेन-देन के तरीके के बारे में पूरी जानकारी दूंगा. फिर भी आपके मन में कोई सवाल है तो मुझे कमेंट करके जरुर पूछिए.



0 Comments