टैली प्राइम में Ledger (खाता) और Group (समुह) क्या होते है?- Tally Prime Accounting Software Me Ledger Aur Group Kya Hote Hai?

टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर ledger क्या होते है?-Tally Prime Accounting Software Me Ledger Kya hote hai? और टैली में ग्रुप क्या होते है?-Tally Prime Accounting Software Me group kya hote hai?, टैली में ledger कैसे बनाते है?-tally me ledger kaise banate hai? टैली में ग्रुप के कितने प्रकार होते है? टैली में ग्रुप को कैसे बनाया जाता है? इन सारे सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलने वाले है तो शुरू करते है और हा ब्लॉग को सब्सक्राइब करना मत भूलिए.

          नमस्कार दोस्तों एक बार फिर से आप सबका स्वागत है इस थिंग्स ऑफ़ कंप्यूटर (Things Of Computer) ब्लॉग में आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे की टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेर में ledger और Group क्या होते है? पिछले आर्टिकल में हमने जाना की टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में वाउचर क्या होते है?

          दोस्तों जैसे जैसे हम आगे बढ़ेंगे वैसे वैसे हम टैली सॉफ्टवेयर के बारे में पूरी तरह से जानेंगे और सभी लेन देन को भी जानेंगे. अगर आप सिर्फ १२ क्लास पास है तभी भी आप Tally prime software को आसानी से सिख सकते है और अच्छी जॉब पा सकते है.


टैली प्राइम में खाता और ग्रुप क्या होते है?- Tally Prime Accounting Software Me Ledger Aur Group Kya Hote Hai?
Ledger And Group Of Tally Prime

          Tally में जितना महत्त्व वाउचर को है उन्तना ज्यादा महत्त्व ledger (खाता) और groups (ग्रुप्स) को भी है क्योकि वाउचर, ledger और Group ये तीनो आपस में जुड़े होते है इन तीनो के वजह से ही हमें अपनी व्यापार रिलेटेड सारी रिपोर्ट्स मिलती है और हम अपने व्यापार में होनी वाली लेन देन पर नजर रख सकते है.




    टैली प्राइम में Ledger (खाता) क्या होते है- Tally Prime Accounting Software Me Ledger Kya hote hai?:-

              टैली में हम किसी व्यक्ति या किसी कंपनी के नाम से जो खाता खोलते है उसे ledger कहते है. टैली में ledger किसे कहते है? जानते है पूरी डिटेल में एक उदाहरण की मदद से,

              मान लीजिये की हम किसी भी एक वाउचर में रोजाना होने वाले लेन देन को लिख रहे है. जैसे १००० रुपये का माल १९/१२/२०२० को बेचा. लेकिन इसमें हमें कैसे पता चलेगा की यह माल हमने किसको बेचा? इसीलिए आपको बेचने वाले इंसान के नाम से टैली में एक खाता खोलना मतलब एक ledger बनाना पड़ेगा जिसको आप माल बेच रहे है. तभी आपको पता चलेगा की हमने कोनसी तारीख को किस इंसान को कितना, कैसे, और कोनसा माल बेचा.

              दोस्तों इसे ही कहते है ledger. आप माल उधार बेच रहे है या फिर नगद आपको अपने ग्राहक का ledger टैली में बनाना पड़ेगा. इसे ही टैली के भाषा में कहते है, Ledger Create करना. 

              मान लीजिये ABC नामक व्यक्ति को आपने १९/१२/२०२० को माल बेचा. लेकिन टैली को यह नहीं पता की ABC व्यक्ति कोण है? तो इसीलिए आपको ABC नाम का ledger बनाना पड़ेगा. टैली में जब भी कोई नया ledger बनाया जाता है तो उसे एक ग्रुप में ऐड किया जाता है.


    टैली प्राइम में ledger कैसे बनाते है?- Tally Prime Accounting Software Me Ledger Aur Group Kya Hote Hai?:-

              दोस्तों ledger बनाना टैली में बहोत आसान है लेकिन कुछ कुछ ऐसे पॉइंट्स होते है जहा हमको व्यापार में होने वाले लेन देन के हिसाब से ledger को बनाना पड़ता है जिसके वजह से हमें समझने को बहोत आसानी हो सके.

              में आपको टैली प्राइम के एजुकेशन मोड में ledger को बनाना बताऊंगा. यही प्रोसेस आप टैली प्राइम सिल्वर और गोल्ड मोड में भी इस्तेमाल कर सकते है.

             सबसे पहले तो आपको व्यापार के नाम से कंपनी बना लेनी है. फिर आपको इस तरह का टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर का डैशबोर्ड दिखाई देंगा. बाए ओर आपको अपनी कंपनी का नाम दिखाई देंगा. दाए ओर आपको टैली प्राइम के ऑपरेटिंग फीचर दिखाई देंगे.

    1) ledger बनाने के लिए आपको Master में> Create (क्रिएट)> पर इंटर करना होंगा.


    टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर ledger क्या होते है?, टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में ग्रुप क्या होते है?, टैली में ledger कैसे बनाते है?

    2) फिर आप लिस्ट ऑफ़ मास्टर (List Of Masters) में आ जायेंगे. लिस्ट ऑफ़ मास्टर में आप Accounting Master में ग्रुप, वाउचर, और ledger (खाता) बना सकते है. इसीके साथ आप अपनी कंपनी की सारी GST डिटेल ऐड भी कर सकते है. व्यापार के सभी माल को GST रेट के साथ ऐड कर सकते है.


    टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर ledger क्या होते है?, टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में ग्रुप क्या होते है?, टैली में ledger कैसे बनाते है?

             जैसे ही आप ledger पर इंटर बटन प्रेस करेंगे तो आपके सामने ledger बनाने की स्क्रीन दिखाई देंगी. 

    3) ledger बनाने की इस स्क्रीन में आप जिस भी ग्राहक का, माल हम जिस से भी खरीद रहे है उसका, जिसे भी माल उधार माल बेच रहे है उसका, etc ledger बनायेंगे तो उसकी सारी जानकारी आपको यहाँ ऐड करनी होती है. आप किसी भी ledger की जानकारी को बाद में भी एडिट कर सकते है.


    टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर ledger क्या होते है?, टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में ग्रुप क्या होते है?, टैली में ledger कैसे बनाते है?

              Ledger जब हम बनाते है तब सबसे जरुरी बात आती है की उस ledger को हमें किस ग्रुप में ऐड करना है? इसीलिए व्यापार में होने वाली लेन देन को आपको समझना होंगा टैली prime के ग्रुप के सभी पहलु को आपको समझना होंगा तभी आप टैली में एक्सपर्ट और एकाउंटिंग में मास्टर हो पाएंगे.

              सब जानकारी ऐड करने के बाद आपको Ctrl+A key प्रेस करके ledger को टैली प्राइम में सेव कर लेना है. 

    इस बात का ध्यान रखिये दोस्तों की टैली प्राइम में Ctrl+A शॉर्टकट कीस आप पुरे टैली में किसी भी जगह इस्तेमाल होने वाली कीस है यह आपको कोई भी डाटा सेव करने में मदद करती है.



    टैली में ग्रुप क्या होते है?- Tally Prime Accounting Software Me Group Kya Hote Hai?:-

              दोस्तों ग्रुप का मतलब होता है समूह. दोस्तों आप जिस तरह से अपने व्यापार में रोजाना की लेन देन करते है. जैसे की उधार माल बेचना, नकद माल बेचना, कोई आपको एडवांस पैसे देकर माल खरीद रहा है, व्यापार में आपके कुछ खर्चे भी हो सकते है या फिर आप किसी से उधार में माल खरीद रहे होंगे.

              इन जैसे सभी अलग अलग लेन देन को अलग अलग रखने के लिए सबके एकाउंटिंग नेचर के हिसाब से टैली प्राइम सॉफ्टवेयर आपको अलग अलग ग्रुप (Group) देता है.

              टैली के ग्रुप को बहोत अच्छी तरह से समझना बहोत जरुरी है तभी आप टैली में एक्सपर्ट हो पाएंगे क्योकि बैलेंस शीट(Balance Sheet), प्रॉफिट एंड लोस (Profit And Loss) स्टेटमेंट, GST के हिसाब में आपको ग्रुप काफी अहम होते है क्योकि ग्रुप में हमारी सारी सालाना लेन देन का रिकॉर्ड आता है ledger के मुताबिक.

              दोस्तों टैली में वाउचर (Voucher), ledger, और ग्रुप (Gr0up) को समझना काफी जरुरी है यही तीन प्रमुख स्टेप्स है जो आपको टैली में एक्सपर्ट बनाते है.

              टैली के हर एक ग्रुप के बारे में आपको में आगे एक एक आर्टिकल में बताऊंगा ताकि आपके मन की सारी भ्रम की स्थिति दूर हो जाएँगी.


    टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में एकाउंटिंग ग्रुप प्रकार कोनसे है?:-

    निचे दिए गए सभी ग्रुप आपको टैली prime सॉफ्टवेयर में मिलेंगे. लेकिन आप अपने व्यापार के हिसाब से ग्रुप का इस्तेमाल करे.

    • Bank Accounts
    • Bank OCC Account
    • Bank OD Account
    • Branch / Division
    • Capital Account
    • Cash-in-Hand
    • Current Assets
    • Current Liabilities
    • Deposits (Assets)
    • Direct Expenses
    • Direct Income
    • Duties & Taxes
    • Expenses (Direct)
    • Expenses (Indirect)
    • Fixed Assets
    • Income (Direct)
    • Income (Indirect)
    • Indirect Expenses
    • Indirect Incomes
    • Investments
    • Loans & Advances (Assets)
    • Loans (Liability)
    • Misc. Expenses (Asset)
    • Provisions
    • Purchase Accounts
    • Reverse & Surplus
    • Retained Earnings
    • Sales Accounts
    • Secured Loans
    • Stock-in-Hand
    • Sundry Creditors
    • Sundry Debtors
    • Suspense Account
    • Unsecured loans


    टैली में ग्रुप को कैसे बनाया जाता है?- Tally Me Group Ko Kaise Banaya Jata Hai?:-

              दोस्तों जैसे की मैंने आपको ledger कैसे बनाते है? इसके बारे में ऊपर बताया ठीक उसी तरह आपको टैली प्राइम के डैशबोर्ड> एकाउंटिंग मास्टर में ग्रुप पर इंटर करके> आप ग्रुप बनाने की स्क्रीन पर आ जायेंगे.

              यहाँ पर आपको सबसे पहले ग्रुप का नाम लिखना होंगा बाद में यह ग्रुप किस ग्रुप के नेचर में आता है उसको सेलेक्ट करना होंगा. जैसे की आप अगर किसी को एडवांस पैसा दे रहे है तो आप एडवांस नाम का ग्रुप बनाकर उसे Current Assets ग्रुप में ऐड करना होंगा क्योकि वह एडवांस पैसा हमारी सम्पत्ति है और वह कुछ समय के बाद हमें मिलने वाला है.


    टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर ledger क्या होते है?, टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में ग्रुप क्या होते है?, टैली में ledger कैसे बनाते है?

              ग्रुप बनाने के स्क्रीन पर आपको निचे ४ आप्शन दिखाई देंगे उसके बारे में मैंने निचे डिटेल में बताया है, 

    1. आप चाहते है की आपका बनाया हुआ ग्रुप एक ledger की तरह वर्क करे तो आपको पहले वाले आप्शन को YES करना होंगा.
    2. दुसरे आप्शन को अगर आप YES करते है तो रिपोर्ट्स में आपको सिर्फ नेट बैलेंस ही दिखाई देंगा आपको डेबिट और क्रेडिट बैलेंस दिखाई नहीं देंगा.

    3. अगर आप सिर्फ कैलकुलेशन के लिए इस्तेमाल करना चाहते है तो आप इस तीसरे आप्शन को YES कर सकते है.

    4. जब आप इस ग्रुप को परचेस इनवॉइस में इस्तेमाल करेंगे तो आप इसे क्वांटिटी के हिसाब से या फिर वैल्यू के हिसाब से इस्तेमाल करना चाहते है तो चौथे वाले आप्शन को सेलेक्ट करे या फिर NOT Applicable ही रखे.

              और आखिर में Ctrl+A से सेव करना न भूलिए. आप अपने व्यापार के हिसाब से इसकी सेटिंग्स कर सकते है.

              दोस्तों इस तरह से आप टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में ग्रुप (Group) और ledger (खाता) बना सकते है.

              टैली में आप ledger नहीं बनायेंगे तो वाउचर की एंट्री नहीं कर सकते और वाउचर की एंट्री नहीं होंगी तो कोई रिपोर्ट भी नहीं बनेंगी और रिपोर्ट ही नहीं बनेंगी तो टैली को इस्तेमाल करने का कोई मतलब ही नहीं होंगा. इसीलिए दोस्तों टैली में कंपनी बनाने के बाद ledger और ग्रुप बनाना बहोत ज्यादा जरुरी होता है.

              व्यापार में होने वाले लेन देन के नेचर को आपको समझना होंगा तभी आप ग्रुप्स को बहोत जल्दी सिख सकते है और ledger बनाते वक़्त आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा.

              आज का यह टैली प्राइम में ledger और Group Kya hote hai? आर्टिकल आपको कैसे लगा मुझे कमेंट करके जरुर बताइए और टैली प्राइम में ledger और group के बारे में कोई सवाल है तो जरुर पूछिये.

              दोस्तों आगे में सभी ग्रुप्स के बारे में बारी बारी से आर्टिकल लिखूंगा ताकि आप पूरी तरह से टैली प्राइम को सिख पाएंगे. ब्लॉग को सब्सक्राइब करना मत भूलिए और आर्टिकल शेयर जरुर कीजिये.

    Post a Comment

    0 Comments