आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड लिंक कैसे करे?- Aadhar Card Ke Saath Pan Card Link Kaise Kare?. आधार कार्ड के साथ लिंक किया हुआ पैन कार्ड की जांच कैसे करे? दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करना. तो यह आपके लिए बहोत जरुरी आर्टिकल है इसे आखिर तक जरुर पढ़िए.
नमस्ते दोस्तों स्वागत है आपका मेरे थिंग्स ऑफ़ कंप्यूटर (Things Of Computer) ब्लॉग में जहा आपको सोशल मीडिया, वित्तीय, टैली, कंप्यूटर और स्मार्टफोन रिलेटेड अलग अलग टॉपिक पर आर्टिकल पढने को मिलेंगे. आज हम जानेंगे की आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड ऑनलाइन कैसे लिंक करते है? तो चलिए आर्टिकल शुरू करते है.
हम सब यह जानते है की आधार कार्ड, पैन कार्ड, और मतदान पहचान पत्र कितने जरुरी दस्तावेज है. हमें अपनी पहचान, घर के पते के लिए इन तीनो पहचान पत्र की आवश्यकता तो पड़ती ही है. इन तीनो में से आधार कार्ड और पैन कार्ड सबसे जरुरी दस्तावेज होते है.
![]() |
| How to link Pan Card with Aadhar Card? |
आधार कार्ड और पैन कार्ड आपके पास होना ही चाहिए. आधार कार्ड तो एक राष्ट्रीय स्तर का पहचान पत्र है और लेकिन अगर आप इनकम टैक्स भरते है या फिर नहीं भी भरते है फिर भी आपके पास पैन कार्ड होना बहोत जरुरी है.
आपको बता दू दोस्तों की इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ऑफ़ इंडिया ने आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड लिंक करने की आखरी तारीख अब ३० जून २०२१ कर दी है. अब आप आसानी से आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड लिंक कर सकते है.
आधार कार्ड को बनाने के लिए आपको आपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाना होता है. पर पैन कार्ड आप घर बैठे बैठे ही अपने कंप्यूटर से ऑनलाइन बना सकते है. पैन कार्ड को बनाने के लिए आपको https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/ इस लिंक पर जाके नया पैन कार्ड बना सकते है.
आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड लिंक करना क्यों जरुरी है?-Aadhar Card Ke Saath Pan Card Link Karna Kyo Jaruri Hai?:-
१) आप अगर नौकरी कर रहे है और आपकी कंपनी आपके सैलरी पर टीडीएस लगा रही है. लेकिन आधार से पैन कार्ड लिंक होने के कारण कंपनी आपका सैलरी में से टीडीएस नहीं काट सकती है इससे आपको फायदा मिलता है.
२) पैन कार्ड को आधार कार्ड से लींक करने से इनकम टैक्स भरने में बहोत आसानी होती है. क्योकि आप इनकम टैक्स नहीं भर सकते जबतक आप आधार कार्ड से साथ पैन कार्ड लिंक नहीं करवा देते.
३) आपको प्रोविडेंट फण्ड मिलता है तो आपको इसमें भी आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक होना बहोत जरुरी है इससे आपको जल्दी से पेंशन मिलने में राहत मिलती है.
४) आधार कार्ड को पैन कार्ड लिंक करने से पैन कार्ड का दुरुपयोग होने से बचा जा सकता है इससे कोई भी डुप्लीकेट पैन कार्ड नहीं बनवा सकता है और टैक्स पर भी नजर राखी जा सकती है.
५) अगर आप किसी बैंक में नया अकाउंट खोलना चाहते है तो आपकी सारी जानकारी बैंक को आपके आधार कार्ड से मिल जाती है और पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक होने के कारण आपके सिबिल रिकॉर्ड के बारे में भी पता चल जाता है.
इसीलिए दोस्तों आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड लिंक होना बहोत जरुरी होता है. आप ३० जून २०२१ तक आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड लिंक कर सकते है.
आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड लिंक कैसे करे?- Aadhar Card Ke Saath Pan Card Link Kaise Kare?:-
आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड को ऑनलाइन लिंक करना आसान काम है इसमें आपको कुछ भी दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होती है बस आपको आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड का नंबर देना होता है.
सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाना होता है. इस साईट पर आप अपने Income Tax Return को सबमिट कर सकते है, नया पैन कार्ड बनवा सकते है, और आधार कार्ड को पैन कार्ड लिंक करवा सकते है इसके अलावा बहोत सारी सेवाए इस साईट मौजूद है जिसका आप लाभ ले सकते है.
स्टेप १ :-
इनकम टैक्स की साईट पर आने के बाद आपको आपके बाएं साइड में Quick Links का आप्शन मिलेंगा. इसमें आपको बहोत सारे अलग अलग आप्शन दिखाई देंगे. आपको चौथे नंबर पर दिखाई देने वाला Link Aadhar पर क्लिक करना है.
स्टेप २:-
Link Aadhar के आप्शन पर क्लिक करने के बाद आप इस पेज पर आयेंगे. इस पेज पर आपको सभी जानकारी अच्छे से ध्यान से भरनी है ताकि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड के साथ आसानी से लिंक हो जाए.
- सबसे पहले आपको अपना पैन कार्ड का नंबर ऐड करना है.
- फिर आपको अपना आधार नंबर ऐड करना है.
- आधार कार्ड पर जो नाम है वही पूरा नाम आपको ऐड करना है. क्योकि आपकी सभी जानकारी सत्यापित की जाती है.
- अगर आपके आधार कार्ड पर सिर्फ आपका साल है तो आप इस आप्शन को टिक करे. अगर आपके आधार कार्ड पर आपकी पूरी जन्म तारीख है तो इसे टिक नहीं करे.
- फिर आपको फिर इस आप्शन पर टिक जरुर करना है क्योकि आपकी सभी जानकारी आपके आधार कार्ड के साथ चेक की जाएँगी.
- फिर आपको captcha को इंटर करके Link Aadhar के बटन पर क्लिक करना है. या फिर आप OTP की रिक्वेस्ट भी भेज सकते है.
स्टेप ३:-
सभी जानकारी ऐड करने के बाद और लिंक आधार के बटन पर क्लिक करने के बाद आप नए पेज पर आ जायेंगे यहाँ आपको एक मेसेज मिलेगा की, "आपकी रिक्वेस्ट UIDAI भेज दी है आधार की जानकारी चेक करने को आप अपनी स्थिति हाइपरलिंक के जरिये चेक कर सकते".
इस तरह से आप ऑनलाइन घर बैठे बैठे आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड लिंक करवा सकते है.
आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड लिंक होने की स्थिति कैसे चेक करे?-Aadhar Card Ke Saath Pan Card Link Hone Ki Status Kaise Check Kare?:-
जब आप स्टेप २ में सभी जानकरी इंटर करते है ठीक ऊपर आपको एक सूचना दिखाई देती है की,"(click here to view the status if you already submitted link adhaar request) स्थिति देखने के लिए यहाँ क्लिक करें यदि आपने पहले ही लिंक आधार अनुरोध सबमिट कर दिया है".
क्लिक करने के बाद आपको इस पेज पर अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड के नंबर को ऐड करके View Aadhar Link Status के बटन पर क्लिक करना है अगर आपका आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड लिंक हो चूका होंगा तो आपको यह पेज पर एक मेसेज दिखाई देंगा.
दोस्तों इस तरह से आप अपने आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड को ऑनलाइन घर बैठे बैठे लिंक करवा सकते है. आपको बाहर किसी भी कंप्यूटर सेण्टर में जाने की कोई भी जरुरत नहीं है. आप यही पुरा तरीका मोबाइल के जरिये भी इस्तेमाल कर सकते है.
मेसेज के जरिये आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड लिंक कैसे करे?- Massege Ke Jariye Aadhar Card Ke Saath Pan Card Kaise Link Kare?:-
आप आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड लिंक कर सकते बहोत आसानि से आपको अपने मोबाइल से ५६७६७८ या फिर ५६१६१ पर एक SMS भेजना होता है.
आपको, UIDAIPAN<12 अंको का आधार कार्ड नंबर>स्पेस<१० अंको का पैन कार्ड नंबर> ऐसा एक SMS भेजकर आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड मोबाइल SMS टेक्स्ट के जरिये लिंक करवा सकते है.
आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड लिंक करते समय याद रखने वाली बातें:-
1) आपकी जानकारी ऐड करते समय कोई भी गलती ना करे क्योकि आपकी सारी जानकारी UIDAI में स्टोर आपके आधार कार्ड से चेक की जाती है इसीलिए सही जानकारी ही इंटर करे नहीं तो आपका पैन कार्ड आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं होंगा.
२) ३० जून २०२१ तक आपको आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड लिंक करना बहोत जरुरी है नहीं तो आपको दंड भरना पड़ सकता है और आपका पैन कार्ड १ जुलाई २०२१ से इनएक्टिव हो जायेगा मतलब आपका पैन कार्ड किसी काम का नहीं रहेगा. भारत सरकार ने आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड लिंक करना सभी के लिए अनिवार्य कर दिया है.
दोस्तों आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड लिंक करना बहोत जरुरी है इसीलिए आप जल्दी से लिंक करवा लीजिये ताकि आपको कोई मुसीबत ना आये. बहोत सिंपल प्रोसेस है आप घर बैठे बैठे भी आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड लिंक कर सकते है.
दोस्तों आज का आर्टिकल आपको कैसा लगा जरुर कमेंट करके बताइए साथ अपने दोस्तों के साथ भी इसे शेयर कीजिये ताकि उन्हें भी इस महत्त्वपूर्ण जानकारी के बारे में पता चल सके.
दोस्तों अच्छे अच्छे आर्टिकल पाने के लिए ब्लॉग को सब्सक्राइब करना मत भूलिए तो चलिए दोस्तों मिलते अगले आर्टिकल में. थैंक यु.








0 Comments