Digital Health ID Card Kaise Banaye? In Hindi - डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड रजिस्ट्रेशन इन हिंदी

Digital Health ID Card Kaise Banaye? In Hindi, डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड क्या है?, डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड के क्या फायदे हैं?, हमें डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड की आवश्यकता क्यों है? दोस्तों आज के इस लेख में मैं आपको डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहा हूं, इसलिए इस लेख को पूरा जरुर पढ़िए ताकि आप आसानी से इस हेल्थ कार्ड को बना सके।

          नमस्कार दोस्तों, मेरे डिजिटल टेक रिन्यूएबल ब्लॉग में आपका स्वागत है जहाँ आप ऑनलाइन डिजिटल, सोशल मीडिया और इंटरनेट से संबंधित अच्छी जानकारी पा सकते हैं। आज के लेख में हम बात करेंगे कि डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड कैसे बनाया जाता है और हेल्थ आईडी के क्या फायदे हैं? तो चलिए दोस्तों आज का आर्टिकल शुरू करते हैं।


Digital Health ID Card Kaise Banaye In Hindi, डिजिटल हेल्थ id कार्ड क्या है, डिजिटल हेल्थ id कार्ड के क्या फायदे हैं, digital health id card
Digital Heath ID Card In Hindi


          दोस्तों अगर आप भारत में रहते हैं तो डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड आपके लिए है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर, 2021 को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत की और इसके अंदर आप एक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड बना सकते हैं।

          आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) का उद्देश्य देश के एकीकृत डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का समर्थन करने के लिए आवश्यक रीढ़ विकसित करना है। यह डिजिटल राजमार्गों के माध्यम से हेल्थकेयर इकोसिस्टम के विभिन्न हितधारकों के बीच मौजूदा अंतर को पाटेगा।

          डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड आपके स्वास्थ्य के बारे में सभी जानकारी को डिजिटल प्रारूप में संग्रहीत करेगा। एक राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए जो एक कुशल, सुलभ, समावेशी, किफायती, समय पर और सुरक्षित तरीके से सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज का समर्थन करता है जो खुले, अंतःक्रियाशील, मानकों का लाभ उठाते हुए डेटा, सूचना और बुनियादी ढांचा प्रदान करता है। सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है - आधारित डिजिटल सिस्टम, और व्यक्तिगत स्वास्थ्य जानकारी की सुरक्षा, गोपनीयता और गोपनीयता सुनिश्चित करता है।


    Digital Health ID Card Kya Hai? In Hindi - डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड क्या है? इन हिंदी: -

              डिजिटल हेल्थ आईडी आपकी बीमारी, इलाज और मेडिकल टेस्ट से जुड़ी सारी जानकारी एक जगह रखेगी। आयुष्यमान भारत डिजिटल मिशन के तहत सभी नागरिकों को एक डिजिटल हेल्थ आईडी दी जाएगी। यह एक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड होगा और नागरिकों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित और इस कार्ड में संग्रहीत किया जाएगा।

              

              दोस्तों डिजिटल हेल्थ आईडी में आपको 14 अंकों का हेल्थ आईडी नंबर दिया जाएगा। इस हेल्थ आईडी नंबर में व्यक्ति के स्वास्थ्य से संबंधित सभी जानकारी एकत्रित की जाएगी। उदाहरण के लिए, किस अस्पताल में किस बीमारी का इलाज किया गया, कौन सी दवाएं दी गईं, कौन से चिकित्सा परीक्षण किए गए, व्यक्ति किस स्वास्थ्य योजना से जुड़ा है या नहीं? इस तरह की सभी मेडिकल जानकारी इस डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड में स्टोर की जाएगी।

              आप अपने PHR (Personal Health Record) पते के साथ एनडीएचएम हेल्थ रिकॉर्ड्स (NDHM Health Record App) ऐप में लॉग इन करके हेल्थ आईडी में संग्रहीत सभी जानकारी देख सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है। 


    Digital Health ID Card Kaise Banaye? In Hindi - डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड रजिस्ट्रेशन इन हिंदी 


    Digital Health ID Card Kaise Banaye In Hindi, डिजिटल हेल्थ id कार्ड क्या है, डिजिटल हेल्थ id कार्ड के क्या फायदे हैं, digital health id card


              सबसे पहले आपको अपने वेब ब्राउजर में ABDM टाइप करना होगा और इसे दर्ज करने के बाद आपके सामने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की वेबसाइट पहले रैंक दिखाई। आपको इस वेबसाइट पर जाना है।


    Digital Health ID Card Kaise Banaye In Hindi, डिजिटल हेल्थ id कार्ड क्या है, डिजिटल हेल्थ id कार्ड के क्या फायदे हैं, digital health id card

              इस वेबसाइट के माध्यम से आप भारत के स्वास्थ्य डिजिटल मिशन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको हेल्थ आईडी के बारे में बहुत सारी जानकारी मिलेगी।

              इसके बाद आपको Create Your Health ID के विकल्प पर क्लिक करना होगा जो इस वेबसाइट के दाहिने कोने पर दिखाई दे रहा है। क्लिक करते ही आप हेल्थ आईडी की ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।


    Digital Health ID Card Kaise Banaye In Hindi, डिजिटल हेल्थ id कार्ड क्या है, डिजिटल हेल्थ id कार्ड के क्या फायदे हैं, digital health id card

              इस हेल्थ आईडी की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको डिजिटल हेल्थ आईडी के बारे में सारी जानकारी पता चल जाएगी. आपको यहां आप Generate ID या फिर Create Your Health ID Now के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

              दोस्तों, आप दो तरीके से डिजिटल हेल्थ कार्ड बना सकते हैं, एक आपके आधार कार्ड के माध्यम से और दूसरा आपके ड्राइविंग लाइसेंस के माध्यम से। आने वाले समय इस प्लेटफार्म में बहुत सारे अपडेट होंगे ताकि लोग अपनी खुद की स्वास्थ्य आईडी अधिक आसानी से बना सकें।


    Digital Health ID Card Kaise Banaye In Hindi, डिजिटल हेल्थ id कार्ड क्या है, डिजिटल हेल्थ id कार्ड के क्या फायदे हैं, digital health id card


              दोस्तों इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप आधार कार्ड के जरिए हेल्थ आईडी बनाना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। क्योंकि आपके मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी भेजा जाता है।

              दोस्तों यहां हम आधार कार्ड के जरिए आपना डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड बनाने जा रहे हैं। दोस्तों आपको यहां Generate Through Aadhar के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

              इस पेज पर आपको अपना आधार नंबर या फिर अपनी आधार की वर्चुअल आईडी लिखनी है और आपको नीचे दिए गए सभी विवरण को पढ़ना है। उसके बाद आपको I agree के विकल्प पर टिक करना है और I am not a Robot के आप्शन पर क्लिक करके आपको Submit के आप्शन पर क्लिक करना है।


    Digital Health ID Card Kaise Banaye In Hindi, डिजिटल हेल्थ id कार्ड क्या है, डिजिटल हेल्थ id कार्ड के क्या फायदे हैं, digital health id card


              दोस्तों आपको आधार कार्ड को लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर पर एक ६ डिजिट का ओटिपी भेजा जाता है आपको उस ओटिपी को यहाँ इस पेज पर लिखना है. 

             दोस्तों अगर आपके आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल पर ओटिपी नहीं आता है तो आपको सबमिट आप्शन के निचे Click Here To Resend के आप्शन पर क्लिक करना है. ओटिपी इंटर करने के बाद आपको निचे सबमिट के आप्शन पर क्लिक करना है.


    Digital Health ID Card Kaise Banaye In Hindi, डिजिटल हेल्थ id कार्ड क्या है, डिजिटल हेल्थ id कार्ड के क्या फायदे हैं, digital health id card


              दोस्तों अब इस पेज पर आपको हेल्थ आईडी कार्ड के लिए एक मोबाइल नंबर देना है. यहाँ पर आपको एक मोबाइल नंबर इंटर करके निचे सबमिट के आप्शन पर क्लिक करना है.


    Digital Health ID Card Kaise Banaye In Hindi, डिजिटल हेल्थ id कार्ड क्या है, डिजिटल हेल्थ id कार्ड के क्या फायदे हैं, digital health id card


              दोस्तों अगर आपके मोबाइल नंबर पर ओटिपी नहीं आता है तो आपको सबमिट आप्शन के निचे Click Here To Resend ओटिपी के आप्शन पर क्लिक करना है. ओटिपी इंटर करने के बाद आपको सबमिट के आप्शन पर क्लिक करना है.

              दोस्तों आपके मोबाइल नंबर पर एक ६ डिजिट का ओटिपी भेजा जाता है जिसे आपको इस पेज पर लिखना है.


    Digital Health ID Card Kaise Banaye In Hindi, डिजिटल हेल्थ id कार्ड क्या है, डिजिटल हेल्थ id कार्ड के क्या फायदे हैं, digital health id card


              इसके बाद आपके सामने आपकी हेल्थ आईडी की पूरी प्रोफाइल दिखाई देंगी. आपके आधार कार्ड से सारी जानकरी आपकी इस प्रोफाइल में आ जाती है. आपको सिर्फ यहाँ पर आपना PHR एड्रेस और अपना एक ईमेल एड्रेस इंटर करना होता है. इसके बाद आपको सबमिट के आप्शन पर क्लिक करना है.


    Digital Health ID Card Kaise Banaye In Hindi, डिजिटल हेल्थ id कार्ड क्या है, डिजिटल हेल्थ id कार्ड के क्या फायदे हैं, digital health id card


              दोस्तों अब आपका डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड यह पूरी तरह से बन गया है. आपके सामने यहाँ आपका हेल्थ आईडी कार्ड दिखाई देंगा. आप डाउनलोड हेल्थ आईडी कार्ड के आप्शन पर क्लिक करके इस हेल्थ आईडी कार्ड को डाउनलोड कर सकते है. यह हेल्थ कार्ड PNG फॉर्मेट में डाउनलोड होंगा.

              इस हेल्थ आईडी कार्ड में सबसे ऊपर आपका १४ अंकी हेल्थआईडी , आपका नाम, आपका PHR एड्रेस, आपकी जन्म तारीख और आपका मोबाइल नंबर प्रिंट किया हुआ रहता है.


    Digital Health ID Card Kaise Banaye In Hindi, डिजिटल हेल्थ id कार्ड क्या है, डिजिटल हेल्थ id कार्ड के क्या फायदे हैं, digital health id card


              दोस्तों आप बाए साइड में दिखाई देने वाला प्रोफाइल एक्शन में २ नंबर के माय अकाउंट के आप्शन में,

    • अपनी प्रोफाइल को एडिट कर सकते है.
    • अपने प्रोफाइल को एक पासवर्ड सेट कर सकते है.
    • ईमेल एड्रेस को अपडेट कर सकते है.
    • kyc को फिर से वेरिफिकेशन करा सकते है.
    • आप अपनी डिजिटल हेल्थ आईडी को Deactivate aur permantaly delete भी कर सकते है.

              दोस्तों आपको सरकार की तरफ से जो भी कुछ बेनेफिट्स मिलेंगे वह आप माय बेनेफिट्स के आप्शन में जाकर देख सकते है.

              दोस्तों इस तरह से आप अपना और फॅमिली में से किसी भी मेम्बर का डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड ऑनलाइन फ्री में बनवा सकते है. यह प्रोसेस बिलकुल फ्री है.

              दोस्तों अगर आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तभी भी आप डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड बना सकते है प्रोसेस में थोडासा बदल है और में इस टॉपिक पर एक आर्टिकल जरुर लिखूंगा फिर भी कोई प्रॉब्लम आपको आ रह है तो कमेंट करके जरुर बताइए.


    Digital Health Card Ke Benefits Kya Hai? In Hindi - डिजिटल हेल्थ कार्ड के क्या फायदे है? इन हिंदी 

    1) इस डिजिटल हेल्थ कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको कोई पुरानी मेडिकल रिपोर्ट और स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेज लेकर नहीं चलने होंगे।

    2) इस कार्ड में आपके सभी मेडिकल और अस्पताल के रिकॉर्ड एकत्र किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया पेपरलेस होगी।

    3) आप बच्चों के लिए डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड भी बना सकते हैं।

    4) आप एनडीएचएम हेल्थ रिकॉर्ड्स ऐप के माध्यम से मोबाइल में अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड देख सकते हैं और स्वास्थ्य रिकॉर्ड का उपयोग कर सकते हैं।

    5) आप डिजिटल हेल्थ कार्ड में अपना रिकॉर्ड देखने के लिए नॉमिनी भी जोड़ सकते हैं। लेकिन यह सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है।


    डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें:-

    1. आप आधार कार्ड के माध्यम से अपना हेल्थ आईडी कार्ड बना सकते हैं। आधार कार्ड की सभी जानकारी इस हेल्थ कार्ड में जोड़ी जाती है।

    2. आप आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग करके डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड भी बना सकते हैं।

    3. आप घर के हर व्यक्ति के लिए एक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

    4. डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड बनाने के बाद आप उसमें अपना फोटो और मोबाइल नंबर बदल सकते हैं।

    5. आप अपने डिजिटल हेल्थ आईडी में पासवर्ड भी जोड़ सकते हैं।

    6. और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपना डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड भी हटा सकते हैं।


              दोस्तों इस तरह आप अपने आजीवन भारत डिजिटल मिशन के तहत एक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड बना सकते हैं। अगर आपको इस कार्ड को बनाने में कोई समस्या आ रही है तो कृपया कमेंट करें और हमें बताएं।

              दोस्तों आज आपने जाना की डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड आप घर बैठे फ्री में कैसे बना सकते है. मुझे उम्मीद है की आपको मेरा यह आर्टिकल पसंद आया होंगा आप चाहे तो मेरा youtube पर अपलोड किया हुआ विडियो भी देख सके है.

              दोस्तों इसी तरह के ऑनलाइन डिजिटल सोशल मीडिया से जुड़े लेखों के लिए ब्लॉग को सब्सक्राइब करें और साथ ही यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें तो चलिए मिलते हैं अगले आर्टिकल में एक नए टॉपिक के साथ।

    Post a Comment

    0 Comments